अवैध रूप से डंप किया गया भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद,

(अनीश सोनकर )–जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध रूप से डंप किया गया भारी मात्रा में शराब का जखीरा  बरामद  किया गया , थाना  हथबंद  क्षेत्र  अंतर्गत  ग्राम  केसदा  में  छापामार  कार्रवाई  कर  मध्यप्रदेश राज्य निर्मित 532 पेटी शराब बरामद किया गया,सूरज  यदू  उम्र  55  साल  निवासी ग्राम केसदा थाना हथबंद 2.लक्ष्मीनाथ  यदू   उम्र 19  साल  निवासी  ग्राम  केसदा थाना हथबंद 3. बरातू  यादव   उम्र 55  साल  निवासी  ग्राम  केसदा  थाना हथबंद। 

जप्त शराब  के जखीरे में 504 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब तथा 28  पेटी देसी मसाला शराब है  शामिल, आरोपियों  से  कुल ₹34,30,000  कीमत मूल्य का 4788  बल्क लीटर  शराब  किया गया  जप्त,  कार्यवाही  में अवैध रूप से  भारी मात्रा में शराब डंप करने वाले 03  आरोपी  शराब  कोचियों को किया गया गिरफ्तार।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *