सूरजपुर : हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ़्तार…

मोहम्मद जुनैद खान – सूरजपुर: कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से  हत्या  कर  दी  गई  थी , जिस  पर  सूरजपुर   पुलिस  ने  लोकेशन  के आधार  पर  बलरामपुर  थाने  के ठीक  सामने  बस  को रोक जांच की गई,  उसी  दौरान वह पकड़ा गया। जिला मुख्यालय बलरामपुर के साइबर  सेल में आरोपी को रखा गया है। इधर सूरजपुर से पुलिस  अधिकारियों  की एक टीम बलरामपुर के लिए  रवाना   हो चुकी है। 

रविवार।  की  देर  रात  सूरजपुर  थाने  में   पदस्थ  प्रधान  आरक्षक  तालिब  शेख  के  घर   में  घुसकर  बदमाश   कुलदीप  साहू  ने  उनकी  पत्नी  और  बेटी  की  तलवार  और   चाकू   से   काटकर  हत्या   कर   दी   थी।  पुलिस  की  अलग-अलग  टीमों  को उसकी  खोजबीन में लगाया गया था।  घटना  के   बाद वह   झारखंड  की  ओर भाग  गया  था।  मंगलवार  दोपहर  बस  से  वह  झारखंड से बलरामपुर जिले में प्रवेश किया था। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



आरोपी की कार में पुलिस ने की फायरिंग-

सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी अंतर्गत करवां गांव में एक स्विफ्ट कार पंचर हालत  में पुलिस  ने जब्त की है। उक्त कार के दरवाजे और भीतर के हिस्से में खून के कुछ धब्बे भी नजर आ रहे हैं। इधर एसएसपी एमआर आहिरे का कहना है कि देर रात पुलिस की सर्चिंग टीम ने  संदिग्ध  कार को रुकने का इशारा किया था , लेकिन  नहीं  रुकने  पर  उक्त कार की टायर  में फायर  कर उसे पंचर  कर दिया गया। आरोपी की ओर  से  भी फायरिंग  की बात कही जा रही है। हालांकि इस दौरान आरोपि पुलिस के हाथ नहीं लगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *