
बेमेतरा :-तीज पा सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रतसनातन धर्म के पर्व तीज पर बेमेतरा जिले में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा । सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा।मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व की अपनी अलग लोक परंपरा है।


