जांजगीर चांपा : सेवा निवृत्त हुए निरी. अशोक कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सह- सम्मान दी गई विदाई..


जावेद खान CG CRIME- जांजगीर चांपा :  सेवा निवृत्त हुए निरी. अशोक कुमार द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सह- सम्मान दी गई विदाई , निरी. अशोक कुमार द्विवेदी जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर शिकायत शाखा में पदस्थ था। जिसका पुलिस विभाग में सेवा अवधि पूर्ण हो जाने से श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में शाल एवम श्रीफल भेंटकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई एवम उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसी क्रम में विदाई कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत हुए निरी. को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल  द्वारा उसके स्वास्थ्य जीवन एवम उज्वल भविष्य की कामना की गई।


उपरोक्त कार्यक्रम में DSP मुख्यालय श्री विजय कुमार पैकरा,  DSP अजाक जांजगीर श्री अनिल कुमार कुर्रे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *