बेमेतरा : सहायक उप निरीक्षक सुभाष सिंह के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भाव पूर्ण विदाई।



अनीश सोनकर : बेमेतरा : दिनांक 30.09.2024 को पुलिस विभाग में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक सुभाष सिंह के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मान। सउनि सिंह ने पुलिस विभाग में लगभग 40 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। उन्हें भाव पूर्ण विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने सहायक उप निरीक्षक सुभाष सिंह के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *