Bilaspur : विजयदशमी, पर पुलिस लाईन में शस्त्र पूजा का किया गया आयोजन।

मोहम्मद जुनैद खान –बिलासपुर विजयदशमी पर पुलिस लाइन बिलासपुर में पारंपरिक मान्यताओं के मद्देनजर शस्त्र पूजा आयोजित किया गया, जिसमे पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह IPS  सहित बिलासपुर  पुलिस के  सभी  राजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया।  पुलिस के  अधिकारियों  और कर्मचारियों ने विधि विधान से हथियारों का पूजन किया। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अपने शस्त्रों का पूजन किया।  पुलिस लाइन  के  शस्त्रागार में  सभी  आधुनिक हथियारों की साफ-सफाई कर प्रदर्शनी लगाई गई।

इस दौरान सुबह एसपी सहित अधिकारीयों ने शस्त्रों की पूजा की। विधि विधान से पूजन कर हवन आहुति दी।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। पुलिस लाइन में इस दिन हथियारों की पूजा करने की परंपरा रही है।

शस्त्रों की पूजा के बाद एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस अफसरों ने बंदूक उठाकर बारी बारी हवाई फायरिंग भी की।

कार्यक्रम में एडिशनल SP सिटी उमेश कश्यप , एडिशनल SP ग्रामीण अर्चना झा,नीरज चंद्राकर, अनुज कुमार, सीएसपी निमितेस सिंह परिहार रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता सहित पुलिस अफसर मौजूद रहे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *