CG CRIME

// Jun 03, 2026

*दल्ली राजहरा के छात्र सैय्यद अहमद ने 10वीं में 90.04% अंक हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन*

 

दल्ली राजहरा के छात्र सैय्यद अहमद ने 10वीं में 90.04% अंक हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

दल्ली राजहरा। निर्मला स्कूल दल्ली राजहरा के छात्र सैय्यद अहमद, पिता सैय्यद हफिज, ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 90.04% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

सैय्यद अहमद ने अपनी मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन के दम पर यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी सैय्यद अहमद की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।

 

स्थानीय लोगों ने भी सैय्यद अहमद को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *