CG CRIME

// Jun 03, 2026

*दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि AI वीडियो बना कर वायरल करे तो राजनीति का इससे ज्यादा निम्न स्तर है* 

 

दुर्ग / दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि AI वीडियो बना कर वायरल करे तो राजनीति का इससे ज्यादा निम्न स्तर है

राजनीति में आरोप प्रत्यारोप आम बात है लेकिन अगर कोई किसी का आपत्तिजनक AI वीडियो बना कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करे तो राजनीति का इससे ज्यादा निम्न स्तर है मुझे नहीं लगता कुछ और हो सकता है पूर्व मुख्यमंत्री के साथ जिस तरह पूर्व अधिकारी का बहुत ही गलत वीडियो बनवा कर वायरल किया जा रहा वो बेहद ही निंदनीय है  किसी के चरित्र पर कीचड़ उड़ाने एक AI वीडियो बना लिया ये किस तरह की राजनीति है ? खास बात है कि इस पर जिम्मेदार लोग एक्शन भी नहीं ले रहे ,कोई कारवाई क्यों नहीं हुई , सोशल मीडिया से ऐसे वीडियो क्यों डिलीट नहीं करवाए जा सके ?

 

महिला सम्मान की बाते पिछले कुछ दिनों से सुन रही थी , क्या जिस पूर्व अधिकारी की AI इमेज बना उनके चरित्र पर कीचड़ उछाला जा रहा है क्या वो महिला नहीं है? सवाल ये है कि खुद को महिलाओं की आवाज बताने वाले संगठन इस मामले में चुप कैसे है

 

समाज में फैल रही ऐसी गंदगी के खिलाफ हर किसी को खड़ा होना चाहिए क्योंकि आज AI वीडियो में कोई है तो कल AI वीडियो में टारगेट के साथ कोई दूसरा होगा।

 

वैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को किसी के चरित्रहनन का अधिकार किसने दे दिया? ऐसी आईडी ब्लॉक होनी चाहिए साथ ही कड़ी कानूनी कारवाई होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *