नवरात्रि पर्व ,जिले के सभी मंदिरों के व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक।

अनीश सोनकर बिलासपुर -रतनपुर नवरात्रि पर्व के अवसर पर रतनपुर मंदिर एवं जिले के सभी मंदिरों के व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधीश अवनीश शरण एवं रजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक।


कलेक्टर के निर्देश: श्रद्धालुओं के लिए दर्शन में समस्या न हो, इसके लिए प्रकाश, पेयजल, सफाई, और ट्रैफिक पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश।


ट्रस्ट पदाधिकारियों से सुझाव: मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं के लिए सुझाव मांगे गए, विशेष रूप से सप्तमी और अष्टमी के दिन।


पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था: पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुरक्षा के लिए 200 पुलिस जवानों की तैनाती और सीसीटीवी तथा भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम की जानकारी दी।


अधिकारियों का निरीक्षण: अधिकारियों ने मां महामाया के दर्शन किए और परिसर में लगे स्टालों का निरीक्षण करते हुए मेला भ्रमण किया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *