मुंगेली -अन्तर्राज्यीय ब्राउन शुगर  तस्करी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार।



मोहम्मद जुनैद खान –मुंगेली जिले में 09 लाख से अधिक मुल्य के ब्राउन शुगर सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नशेके अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही  करने  हेतु  निर्देशित  किया  गया  है।  निर्देश  के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री  संजीव  शुक्ला  (भापुसे)  के  दिशा-निर्देश  एवं  पुलिस अधीक्षक  श्री भोजराम  पटेल  (भापुसे)  के मार्गदर्शन  एवं निर्देशन में  अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक  श्री पंकज पटेल के पर्यवेक्षण   में  कल  दिनांक  13.10.2024  को  जिले  के साइबर  सेल  की टीम  एवं  थाना  जरहागांव को मुखबीर के जरिये  सूचना  प्राप्त  हुई  कि सफेद रंग के अर्टिगा वाहन में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुये अंबिकापुर-बिलासपुर से मुंगेली की तरफ आने वाले हैं।


सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घेराबंदी एवं धर पकड़ हेतु अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग टीम को तैनात किया गया।  इसी  दौरान  शाम  तकरीबन  4- 5  बजे के  मध्य बिलासपुर तरफ से एक अर्टिगा कार क्रमांक CG  K 4790 आते दिखी जिसे पूर्व से तैनात पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर रोका गया। कार में 06 व्यक्ति सवार थे। NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये कार एवं उसमें सवार व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई। कार के अंदर रखे कैरी बैग के अंदर  अवैध  मादक  पदार्थ  ब्राउन  शुगर  मिलने  पर  सभी आरोपियों को गिरफ्तार (01) आनन्द उर्फ भूरू यादव पिता हेम  कुमार उम्र  20 साल  साकिन मल्हापारा  मुंगेली  (02) संदीप गोस्वामी पिता मनोज उम्र 21  साल साकिन  बुधवारी बाजार मुंगेली (03) सुनील जायसवाल पिता गणेश उम्र 24 साल साकिन नंदी चौक शंकर मंदिर के पास (04) प्रिंशु गुप्ता पिता प्रभात  गुप्त उम्र 23  साल साकिन  गोलबाजार  मुंगेली (05)आसुतोश जायसवाल पिता रमेश उम्र 25 साल साकिन परमहंस  वार्ड  मुंगेली। को हिरासत  में लेकर  अवैध  मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं  तस्करी में  प्रयुक्त वाहन  अर्टिगा कार को जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अवैध ब्राउन शुगर को दीगर  राज्य से पहले बस में लेकर आयेउसके बाद अंबिकापुर-कोरबा के सीमा से अन्य साथियों के साथ कार के माध्यम से तस्करी  करते हुये  मुंगेली  आ रहे थे। अपचारी बालक सहित अन्य 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेष किया जा रहा है।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली संजय सिंह राजपूत, थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक सुशील बंछोर, सउनि महादेव खुंटे, प्रधान आरक्षक महेश राज, सुशांत पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, सत्यम राजपूत एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *