बिलासपुर :एक ही रात में दो अलग-अलग महिलाओं से चैन स्नेचिंग, अपराध दर्ज,,जांच में जुटी कोतवाली पुलिस।

Mohammad Junaid KhanCG CRIME

बिलासपुर- सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले मध्यनगरीय चौक में बीती रात दुर्गा दर्शन के दौरान दो अलग अलग महिलाओं के गले से लाखो के सोने के चैन पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच मे जूट गई है। एक ही रात में दो अलग-अलग महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला गिरोहों ने एक महिला से 1 लाख 60 हजार रुपये की सोने की चैन, और दूसरी महिला से 1 लाख 80 हजार रुपये की चैन चोरी की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निवासी एन लक्ष्मी अपने इलाज के लिए अपने बेटी श्री राम विहार निवासी ललिता सिंह के घर आई हुई थी। जो अपने परिवार के साथ बिलासपुर दुर्गा देखने गुरूवार रात निकले थे। जो शिशु भवन के पास से मध्य नगरी चौक स्थित दुर्गा पंडाल में दुर्गा दर्शन कर प्रसाद ले ही रहे थे। कि एन लक्ष्मी को पता चला की उनके गले से साढ़े चार तोले का चैन जिसमे दो लक्ष्मी जी का लॉकेट शामिल था। उसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई । जिसकी भनक उनको नही लगी। जिसकी कीमत ढाई लाख बताई जा रही है। इधर घटना के बाद पूरे परिवार के लोगो ने आसपास सभी जगह चैन काफी खोजबीन की पर चैन का कुछ भी पता नहीं चल।

इसी तरह सिरगिट्टी महिमा विहार निवासी किरण सिंह भी दुर्गा देखने अपने परिवार के साथ निकली थी। जहा मध्य नगरी चौक स्थित दुर्गा पंडाल में दुर्गा दर्शन के दौरान ही महिला के गले से अज्ञात चोरों ने तीन तोले सोने के चैन पर अपना हाथ साफ कर दिया। जब तक महिला को इसकी भनक लगती तब तक चोर अपने मंसूबों पर कामयाब होकर वहा से निकल चुके थे। काफी प्रयासों के बाद भी महिला की चैन नहीं मिली। उक्त चैन की कीमत एक लाख 80 हजार बताई जा रही है। दोनो ही मामलो में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो बिलासपुर में बीते दिनों से चैन चोर गिरोह सक्रिय है। जिसने महज दो दिनों में ही आधा दर्जन से अधिक चैन स्नेचिंग के तर्ज पर शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमे महज कुछ मामले ही थाने तक पहुंच पाए है। जबकि अधिकांश मामले में अब तक पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शहर में दूसरे राज्यों से आई महिला गिरोह सक्रिय हैं, जो चंद पलों में चोरी और उठाईगिरी जैसी वारदातों को अंजाम देने में भी नहीं हिचकिचा रही हैं।



एएसपी उमेश कश्यप का कहना है कि पुलिस पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही है, और दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर, एक विशेष टीम को जांच के लिए लगाया गया है।
नवरात्रि के दौरान बिलासपुर पुलिस ने शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े दावे किए थे। लेकिन, हाल ही में हुई स्नेचिंग की घटनाओं ने इन सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है। बहरहाल पुलिस ने दोनों मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जूट गई है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *